सऊदी हेरिटेज कमीशन ने किंगडम के कासिम इलाके में अब्बासी काल के करीब 100 सोने के गहनों के मिलने की जानकारी दी है। ये गहने कमीशन को अल-दिरिया में चौथे आर्कियोलॉजिकल सर्वे और खुदाई प्रोजेक्ट के दौरान मिले थे।
अरब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिले पुराने गहनों में फूलों जैसे नज़र आने वाला पूरा सेट शामिल है, जबकि गहनों में सोने में रत्न भी जड़े हुए हैं। सऊदी हेरिटेज कमीशन के सीईओ डॉक्टर जस्सर सुलेमान अल-हरबिश ने अपने बयान में कहा कि दिरिया में यह खोज किंगडम की सांस्कृतिक विरासत की बहुतायत का सबूत है।
गहने में बीच में एक खास तरह से सजाए गए रंगीन रत्नों वाला एक बड़ा गोल टुकड़ा भी शामिल है। इसके अलावा, गहनों में कई रंग की (तस्बीह) प्रार्थना की मालाएँ भी हैं, जिनमें नाजुक लेकिन बड़े सोने के स्पेसर भी हैं।
खुदाई में गहनों के अलावा पत्थर की इमारतों की नींव, मिट्टी की दीवारें, आग के चूल्हे, मिट्टी के बर्तन और धातु के बने औज़ार भी मिले हैं। अधिकारियों के मुताबिक यह क्षेत्र कभी व्यापार और हज मार्ग का महत्वपूर्ण हिस्सा था और यहां 9वीं सदी के आसपास मानव बस्तियां मौजूद थीं।
मिले हुए गहनों में फूलों की डिजाइन वाले सोने के ज़ेवर, रंगीन पत्थरों से सजे सजावटी सामान, रंग-बिरंगे मोती और सोने का नाजुक सामान शामिल हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इन गहनों को हाथ से तैयार किया गया था और इनमें इस्तेमाल हुई कारीगरी उस दौर की एडवांस ज्वेलरी मेकिंग तकनीक को दिखाती है।
अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खुदाई के दौरान करीब सौ गोल्ड ज्वेलरी पीस खोजे गए हैं, जिन्हें अब्बासी काल का माना जा रहा है। यह खोज दारियाह आर्कियोलॉजिकल साईट में excavation project के चौथे चरण के दौरान हुई।
सऊदी हेरिटेज कमीशन के सीईओ डॉ. जासिर सुलेमान अलहरबिश ने कहा कि यह खोज सऊदी अरब की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि को दिखाती है। विजन 2030 (Vision 2030) के तहत देश अपने हेरिटेज साइट को संरक्षित और दुनिया के सामने पेश करने पर लगातार काम कर रहा है।