जुमेलबाज के बाद अब अमित जानी ने नरेंद्र मोदी को बताया गंगू तेली

जंतर मंतर, नई दिल्ली पे “योगी लाओ देश बचाओ” के होर्डिंग लगवाने के बाद प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की दुहाई देने वाले मोदी जी जुमेलबाज शब्द से इस कदर बौखला गए कि उन्होंने लखनऊ में प्रशासन के ऊपर दबाव बनाकर मुकदमा लिखवा के 3 मजदूरी करने वाले लोगो को जेल भेज दिया.

अमित जानी ने कहा कि मजदूरों को जेल भेजना 56 इंची का परिचायक है ? प्रभु श्री राम की तुलना योगी आदित्यनाथ से करते हुए अमित जानी ने कहा कि राजा श्री राम भी क्षत्रिय कुल शिरोमणि थे, योगी आदित्यनाथ जी भी क्षत्रिय कुल शिरोमणी है इसीलिए देश का राजा उनको ही बनना चाहिए मोदी और योगी में तुलना करते हुए उग्र तेवर में अमित जानी ने कहा कि कहां “”राजा भोज कहाँ गंगू तेली”” बहुत फर्क है कोई समानता ही नही है… हमे देश से हिन्दुओ के विरोधियों को निकलना है, आज़म ओवेशी को जेल में डालना है, पत्थरबाजो के सीने में गोली ठोकनी है, राममंदिर बनाना है, जनसंख्या के लिए चीन जैसा कठोर कानून लाना है तो एक ही विकल्प है योगी आदित्यनाथ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *