ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच 25 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू के साथ शादी में सिर्फ 200 लोगों की इजाजत

कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए उत्तरप्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में 25 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। जिसके तहत कल की रात के 11 बजे से सुबह 05 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू होगा।

ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच 25 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू के साथ शादी में सिर्फ 200 लोगों की इजाजत

इस दौरान शादी-विवाह आदि सार्वजनिक आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल का साथ अधिकतम 200 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी। साथ ही कार्यक्रम की सूचना आयोजनकर्ता को स्थानीय प्रशासन को देना होगा।

देशभर में ओमीक्रॉन से संक्रमिक लोगों की भी संख्या बढ़ती जा रही है। अबतक भारत में ओमिक्रोन के कुल मामले 358 मामले सामने आ चुके हैं। कुल मामलों में से महाराष्ट्र में 88, दिल्ली में 67, तेलंगाना में 38, तमिलनाडु में 34, केरल में 29 और हरियाणा में सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *