ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स में आलिया भट्ट करेंगी डेब्यू

बाफ्टा यानी ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (2026) द्वारा प्रेजेंटर्स की लिस्ट जारी की गई है। इस सूची में आलिया भट्ट का भी नाम शामिल है।

ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स में आलिया भट्ट करेंगी डेब्यू

अपनी इस खुशी को आलिया ने फैंस संग साझा किया है। बताते चलें कि बाफ्टा ने 17 फरवरी को फिल्म अवार्ड्स के लिए प्रेजेंटर्स की अपनी स्टार-स्टडेड लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट द्वारा साझा जानकारी में ब्रिटिश एकेडमी ने बताया कि बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट बाफ्टा अवार्ड्स के 79वें एडिशन में एक अवार्ड देंगी।

गौरतलब है कि इसका आयोजन 22 फरवरी को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में होगा। इस अवार्ड सेरेमनी को ऑफिशियली EE BAFTA फिल्म अवार्ड्स कहा जाता है, जिसका मकसद इंटरनेशनल सिनेमा में बेहतरीन काम को सेलिब्रेट करना है।

आलिया से पहले 2021 में प्रियंका चोपड़ा बाफ्टा में प्रेजेंटर रह चुकी हैं। इसके अलावा साल 2024 में दीपिका पादुकोण को भी यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड प्रेजेंट करने का मौका मिला। ध्यान रहे कि बाफ्टा से पहले आलिया  कान्स और मेट गाला में अपनी शिरकत दे चुकी हैं।

आलिया ने बाफ्टा द्वारा साझा पोस्ट को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। हैशटैग बाफ्टा के साथ उन्होंने पोस्ट में लिखा है, ‘अगर आप मुझे पहचान पाएं तो 100 पॉइंट्स मिलेंगे।’

बताते चलें कि आलिया जिस गेस्ट प्रेजेंटर्स लिस्ट का हिस्सा हैं, उसमें एमी लू वुड, ब्रायन क्रैंस्टन, डेविड जोंसन, डेलरॉय लिंडो, गिलियन एंडरसन, ग्लेन क्लोज, ओलिविया कुक और पैट्रिक डेम्पसी जैसे दिग्गज शामिल हैं।

इनके अलावा एरॉन पियरे, एलिसिया विकेंडर, एरिन डोहर्टी, हन्नाह वाडिंगहैम, कैथरीन हैन, केरी वाशिंगटन, लिटिल सिम्ज, मैगी गिलेनहाल, मिया मैककेना-ब्रूस, मिली एल्कॉक, मिन्नी ड्राइवर, नोआ जूप, रेगे-जीन पेज, रिज अहमद, स्टॉर्मजी और वारविक डेविस भी इस साल अवॉर्ड प्रेजेंट करेंगे।

वही कई ऐसी भी हस्तियां हैं जो अवार्ड के लिए नॉमिनेट हुए कई सेलेब्स प्रेजेंटर के तौर पर दोहरी भूमिका निभाएंगे। इनमें एथन हॉक, माइकल बी जॉर्डन, केट हडसन, माइल्स कैटन, एमिली वॉटसन और स्टेलन स्कार्सगार्ड के नाम आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *