अक्षय कुमार से टॉयलेट- एक प्रेमकथा का नाम सुनकर मुस्कुरा दिए मोदी

akshay_modiनई दिल्ली, अक्षय कुमार से टॉयलेट- एक प्रेमकथा का नाम सुनकर मुस्कुरा दिए मोदी। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी से मिले और उनके साथ की फोटो उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की जिसकी खास बात इसका कैप्शन है.
अक्षय कुमार फोटो शेयर करते हुए लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी से मिला और मौका मिला उन्हें अपनी आने वाली फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा के बारे में बताने का. फिल्म का टाइटल सुनकर वो मुस्कुरा दिए और मेरा दिन बन गया.
अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म ‘टॉयलेटः एक प्रेम कथा’ के जरिए प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की मशाल थामे हुए हैं. वे अपनी फिल्म के जरिए शौचालय के महत्व पर रोशनी डालने वाले हैं. हाल ही में उन्होंने छह मिनट का एक वीडियो जारी किया और ट्वीट किया, ‘टाइम है अपनी सोच और शौच दोनों बदलने का.’ फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर हैं और फिल्म को श्रीनारायण सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं.
वैसे भी अक्षय कुमार देश की समस्याओं और भावनाओं से जुड़ी फिल्मों पर खासा जोर दे रहे हैं. उनकी ‘जॉली एलएलबी-2’ भी देश में कोर्ट केसों के अंबार पर फोकस थी. उनकी फिल्में दर्शकों से कनेक्ट करने का का काम कर रही हैं. बॉलीवुड के कुछ अन्य एक्टर और डायरेक्टर भी इस बात को बखूबी समझ चुके हैं.
अक्षय की फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है. यह फिल्म अब 11 अगस्त को रिलीज होगी. पहले यह 2 जून को रिलीज होने वाली थी.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *