अखिलेश बोले विपक्ष के पास सीएम फेस नहीं

 

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुमताज विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा है कि हमारी पार्टी पर 5 मुख्यमंत्री का आरोप लगाने वाली पार्टी के पास सीएम के लायक एक भी नेता नहीं है। एक कार्यक्रम में टीचर्स को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी मंशा है कि प्रदेश के लोग खूब पढ़ें और आगे बढें। पढ़ाने वाले टीचर्स का सम्मान और पढ़कर निकलने वालों के लिए नौकरी की कमी नहीं रहेगी। CM face opposition

akhilesh-yadav-cm

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि हमने हमेशा शिक्षकों को बढ़ावा और सम्मान दिया है। कार्यक्रम में उन्होंने अपनी सरकार के मंत्री अभिषेक मिश्रा की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि हमारी सरकार में भी एक मंत्री हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये हमारी कैबिनेट के सबसे ज्यादा पढे-लिखे मंत्री हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि जल्द ही प्रदेश में शिक्षकों के लिए चार हजार नई नौकरियां निकाली जाएंगी।

सम्मान समारोह में अखिलेश यादव ने सपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनायीं। उन्होंने कहा कि विवादों को खत्म करने के लिए कब्रिस्तानों की बाउंडरी कराई गयी। धार्मिक स्थलों के लिए बिजली भी उनकी सरकार ने मुहैया कराई है। इतना ही नहीं बड़े पैमाने पर पीसीएस और पीपीएस को प्रमोशन दिया गया, जो कि आजादी के बाद का सबसे बडा प्रमोशन है।
अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी मंशा है कि प्रदेश के लोग खूब पढ़ें और आगे बढें। पढाने वाले टीचर्स का सम्मान और पढ़कर निकलने वालों के लिए नौकरी की कमी नहीं रहेगी। हम यूपी में ऐसे संस्थान बनाएंगे जिसमें पढ़ने वाले को प्रदेश से लेकर देश और विदेश में भी सम्मान मिले। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को अच्छा किया है और ज्यादा अच्छा करेंगे। ट्वीटर से लेकर डायल 100 के जरिए प्रदेश में क्राइम कंट्रोल किया जाएगा। CM face opposition CM face opposition

www.naqeebnews.com

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *