भगवान शिव की 112 फीट ऊंची प्रतिमा ‘आदियोगी’ गिनीज बुक में शामिल

aadiyogi 112नई दिल्‍ली, भगवान शिव की 112 फीट ऊंची प्रतिमा ‘आदियोगी’ का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स में शामिल कर दिया गया है. ये रिकॉर्ड इस प्रतिमा के सबसे बड़ी आवक्ष प्रतिमा के कारण दिया गया है.
गौरतलब है कि इस प्र‍तिमा को इशा योगा फाउंडेशन ने स्‍थापित किया है. अब गिनीज बुक ने अपनी वेबसाइट पर ये घोषणा की है. इसमें कहा गया है कि इशा योगा फाउंडेशन की ओर से तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्‍थापित प्रतिमा ने विशाल वक्ष के कारण रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया है. बता दें कि इस प्रतिमा का अनवारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी को किया था.ये प्रतिमा 112.4 फीट ऊंची, 24.99 मीटर चौड़ी और 147 फीट लंबी है.
अब इशा फाउंडेशन इस तरह की और प्रतिमाएं देश भर में लगाने की योजना बना रही है. बता दें कि ये दूसरी बार है जब फाउंडेशन का नाम गिनीज बुक में आया है. इससे पहले 17 अक्‍टूबर 2006 को फांउडेश्‍न का नाम 8.52 लाख पौधे लगाने के लिए जोड़ा गया था.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *