योगी सरकार में शनिवार ‘नो बैग डे’, स्कूली बच्चों की पीठ से कम होगा बोझ

लखनऊ. योगी सरकार में शनिवार ‘नो बैग डे’ करने का फैसला.yogi school यूपी में योगी सरकार ने फैसला किया है कि सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में शनिवार को ‘नो बैग डे’ होगा. इस दिन केवल ज्वायफुल एक्ट‍िविटी ही होगी. ये निर्णय डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद लिया.
बता दें, कि ये फैसला इसलिए भी लिया गया है ताकि बच्चों और टीचर्स के बीच बेहतर संबंध स्थापित हो सकें. छात्रों के व्यक्तित्व का विकास भी हो. फैसले पीछे छात्रों पर बढ़ते पढ़ाई के प्रेशर को कम करना बताया जा रहा है.
बता दें कि पिछले दिनों डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से स्टूडेंट वेलफेयर के विशेषज्ञों ने मुलाकात की थी. इस मुलाकात में उन्होंने डिप्टी सीएम को छात्रों पर बढ़ते प्रेशर को कम करने के संबंध में कोई फैसला लेने को कहा था.
इस दौरान यह सुझाव भी दिया था कि शनिवार को ‘नो बैग डे’ के तौर पर रखा जा सकता है. इसी सुझाव के तहत डिप्टी सीएम दिनेश शार्म ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके यह फैसला लिया है.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *