हरियाणा में महिला के साथ गैंगरेप, पहचान मिटाने के लिए चेहरे को गाड़ी से कुचला

RAPE-haryanaरोहतक. हरियाणा के रोहतक में निर्भयाकांड से भी दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां सात लोगों ने एक महिला के साथ पहले गैंगरेप किया फिर उसके सिर को गाड़ी से कुचल दिया.
रोहतक पुलिस के मुताबिक रेप के बाद आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट को तेज धार वाले हथियार से क्षत-विक्षत कर दिया था. उसके बाद पहचान मिटाने के लिए महिला के चेहरे पर गाड़ी चला दी. यह घटना बीते 9 मई की है.
रोहतक के आईएमटी में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था, शव को कुत्तों ने नोंच रखा था. चरवाहों ने सड़ी-गली अवस्था में शव को देखा तो पुलिस को मामले की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने जांच की और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया.
पुलिस का कहना है कि जब पीड़ित महिला काम पर जा रही थी उसी दौरान 7 लोगों ने उसका अपहरण कर लिया. प्राथमिक जांच में पता चला है कि पीड़िता के शरीर को तेज धार वाले हथियार से नुकसान पहुंचाया गया. उसके शरीर के भीतर तक काफी चोटें हैं.
लापता लोगों के लिए दर्ज सूचना के आधार पर पीड़िता की पहचान की गई है. महिला के पिता ने 9 मई को मामला दर्ज कराया था. पीड़िता के परिवार पड़ोसी पर आरोप लगा रहे हैं.
 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *