एक्टर विक्रम गोखले अब हामरे बीच नहीं रहे

वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले का 26 नवंबर को निधन हो गया है। गोखले कई दिनों से बीमारी के चलते भर्ती थे और इस बीच इनके मरने की अफवाह भी उड़ चुकी थी। उनकी उम्र 77 बरस की थी।

एक्टर विक्रम गोखले अब हामरे बीच नहीं रहे

विक्रम गोखले ने पुणे के दीनानाथ अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझे रहे थे। मगर बीती रात वह जिदंगी की जंग हार गए।

दो दिन पहले उनकी हालत में कुछ सुधार भी हुआ था, लेकिन मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण शनिवार को उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर पुणे के बाल गंधर्व रंगमंदिर में रखा गया था, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार वैकुंठ श्मशान भूमि में हुआ। इस मौके पर परिवार के अलावा कुछ करीबी लोग भी मौजूद थे।

विक्रम गोखले मराठी थिएटर के अलावा हिंदी सिनेमा और टेलीविजन में सक्रिय थे । विक्रम, चंद्रकांत गोखले के बेटे थे। विक्रम गोखले की दादी कमलाबाई गोखले इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ड आर्टिस्ट थीं।

दूरदर्शन पर 1989 -1991 आने वाले शो ‘उड़ान’ से उन्होंने अपनी पहचान बनाई। इसके अलावा अकबर बीरबल जैसे शोज का भी हिस्सा रहे। उनके सिने करियर की शुरुआत 1971 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म परवाना से हुई। उनकी यादगार फ़िल्में ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘भूल भुलैया’, ‘दिल से’, ‘अग्निपथ’ दे दना दन’, ‘हिचकी’, ‘निकम्मा’, ‘और ‘मिशन मंगल’ आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *