पहले दिन दर्शकों की भीड़ खींचने में सफल रहा भेड़िया

वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया सिनेमाघरों में रिलीज हो और लोगों का इस फिल्म पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स रहा। फिल्म का ओपनिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब लोगों को हैरान कर रहा है।

पहले दिन दर्शकों की भीड़ खींचने में सफल रहा भेड़िया

दर्शकों ने फिल्म ‘भेड़िया’ के टीजर और ट्रेलर को काफी पसंद किया था साथ ही गाने भी सुपरहिट रहे थे। इसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। करीब लगभग 60-70 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन भी सामने आ गया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 7.48 करोड़ के आसपास कमाई की है। बजट के हिसाब से फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन बेहतर माना जायेगा। फिल्म ऐसे समय में रिलीज हुई है जब अजय देवगन की दृश्यम 2 पहले से बॉक्स ऑफिस पर पैर जमाए है। ऐसे में भेड़िया का भविष्य वीकेंड और रविवार के कलेक्शन पर टिका है साथ ही मंडे टेस्ट इसकी कामयाबी के रुझान दे देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *