ज़रीन खान की कार से टकराकर बाइक सवार की मौत

फिल्म एक्ट्रेस ज़रीन खान की कार टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। यह घटना गोआ के मापूसा इलाके में 12 दिसम्बर की शाम करीब 6.30 पर हुई।


गोआ में ज़रीन छुट्टियां मनाने आई हुई हैं। शाम को वे अपनी कार से घूमने के लिए निकलीं। इसी दौरान बाइक सवार नितेश गोरल (30) से उनकी कार की टक्कर हो गई।

बताया जा रहा है कि कार की गति तेज थी। साथ ही नितेश ने हेलमेट भी नहीं पहना था। नितेश की मौके पर ही मौत हो गई।

ज़रीन खान को भी चोटें आईं। उन्हें पणजी स्थिति अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनकी स्थिति अब बेहतर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *