‘धूम 4’ में रणबीर कपूर की एंट्री के साथ अभिषेक बच्चन इस बार बाहर

लोकप्रिय बॉलीवुड सीरीज की नई फिल्म ‘धूम 4’ में एक्टर रणबीर कपूर अहम किरदार निभाएंगे।

'धूम 4' में रणबीर कपूर की एंट्री के साथ अभिषेक बच्चन इस बार बाहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर यशराज फिल्म्स की नई फिल्म ‘धूम 4’ में नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। रणबीर कपूर ने अपने जन्मदिन 28 सितंबर को धूम 4 की शूटिंग शुरू कर दी है।

धूम सिरीज के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर यह है कि धूम सिरीज की पिछली फिल्मों के दो लोकप्रिय किरदार अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा इस बार ‘धूम 4’ की कास्ट का हिस्सा नहीं हैं।

कहानी के मुताबिक़ ‘धूम 4’ में पुलिस वाले दो दोस्तों की जोड़ी के लिए यंग जेनरेशन के दो एक्‍टर्स को कास्‍ट किया जाएगा। ऐसे में कहानी तय होने के बाद अब कास्टिंग पर काम शुरू हो चुका है।

इससे पहले फिल्म में अभिषेक बच्चन ने इंस्पेक्टर जय और उदय चोपड़ा ने अली की भूमिका निभाई थी। ‘धूम 4’ की स्क्रिप्ट भी आदित्य चोपड़ा और विजय कृष्ण आचार्य ने मिलकर लिखी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर ने कई मौकों पर धूम सिरीज के कलाकारों में शामिल होने की इच्छा जताई थी और वह लंबे समय से फिल्म निर्माताओं के साथ बातचीत कर रहे थे। ‘धूम 4’ की नायिका और अन्य विवरण अभी जारी नहीं किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *