इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर छापे में मिले नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मशीन

कानपुर: पिछले दिनों समाजावादी पार्टी के नेताओं के घर आईटी की रेड विभाग ने कानपुर के जूही थानाक्षेत्र के आनंदपुरी में रहने वाले इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पर छापा मारा है। फिलहाल इत्र कारोबारी के घर आईटी की जांच जारी है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जल्द ही सामने आने वाला है।

इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर छापे में मिले नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मशीन

कन्नौज के बड़े इत्र कारोबारी पीयूष जैनअखिलेश यादव के करीबी बताए जाते हैं और ये समाजवादी इत्र लॉन्च करने के लिए जाने गए हैं। वहीं आईटी विभाग ने पीयूष जैन के मुंबई, कन्नौज और कानपुर के ठिकानों पर गुरुवार सुबह एक साथ छापेमारी की थी। तीनों जगह साथ शुरू हुई कार्रवाई के अभी दो से तीन दिन तक चलने की उम्मीद है।

व्यापारी के घर छापेमारी के बाद इमारत को सील कर दिया गया। इनकम टैक्स की तरफ से सीजीएसटी ऐक्ट 2017 के सेक्शन 67 के तहत इमारत सील की गई है ताक़ि उसमें जो भी रखा हुआ है, उसके साथ छेड़छाड़ न हो सके।

आनंदपुरी निवासी पीयूष जैन के घर आयकर विभाग की टीम नोट गिनने की मशीन भी लेकर पहुंची। पीयूष जैन का कन्नौज में इत्र का बड़ा कारोबार है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टीम अब तक डेढ़ सौ करोड़ बरामद कर चुकी है।

सूत्रो के मुताबिक पीयूष जैन के ठिकानों पर आईटी विभाग को टैक्स चोरी के अलावा शेल कंपनियां बनाकर अच्छी-खासी रकम इधर से उधर करने के डॉक्यूमेंट्स बरामद हुए हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पिछले कई महीनो से पीयूष के यहां कथित तौर पर हो रही टैक्स चोरी और शेल कंपनियां बनाकर भारी रकम इधर से उधर के तरीको पर नजर रखे हुए थी। बुधवार रात को मुंबई से इनकम टैक्स विभाग की दो टीमें कानपुर पहुंची थी। एक टीम ने कन्नौज में पीयूष जैन के ठिकाने पर छापा मारा और एक टीम ने कानपुर के आनंदपुरी में पीयूष के बंगले पर। फिलहाल इत्र कारोबारी के घर आईटी की जांच जारी है। टीमें कागजात और आयकर का ब्यौरा जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *