आईपीएल प्लेऑफ में किस के खिलाफ खेलेगी कौन सी टीम

आईपीएल 2025 का सफर अपने अंतिम पड़ाव पर आ चुका है। अब प्लेऑफ का शेड्यूल भी सामने आ गया है।

आईपीएल प्लेऑफ में किस के खिलाफ खेलेगी कौन सी टीम

प्लेऑफ में पहुँचने वाली चार टीमें अगले मुक़ाबले के लिए तैयार हैं। क्वालिफायर 1 में अंक तालिका की टॉप दो टीमें मुक़ाबला करेंगी और इस मैच की विजेता टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी।

दूसरी तरफ हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। तीसरे और चौथे स्थान के लिए एलिमिनेटर मुकाबला इन दोनों टीमों के बीच होगा। एलिमिनेटर की विजेता टीम क्वालिफायर 2 में हारने वाली टीम से मुक़ाबला करना होगा और इस मैच की विजेता फाइनल की दूसरी टीम बनेगी।

बताते चलें कि आईपीएल 2025 के पहले दो प्लेऑफ मैच नए पीसीए स्टेडियम, चंडीगढ़ में होंगे। ये मैच क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर मैच होंगे। नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में क्वालिफायर 2 और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

तिथि मैच टीमें स्टेडियम समय
29 मई क्वालिफायर 1 पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नया पीसीए स्टेडियम, चंडीगढ़ शाम 7:30 बजे
30 मई एलिमिनेटर गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस नया पीसीए स्टेडियम, चंडीगढ़ शाम 7:30 बजे
1 जून क्वालिफायर 2 पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
3 जून फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs क्वालिफायर 2 की विजेता नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद शाम 7:30 बजे

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा 5-5 बार खिताब पर कब्ज़ा ज़माने वाली टीमें हैं।

वहीँ कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन बार आईपीएल ट्रॉफी पर अपना हक़ हासिल किया है। इस टीम ने साल 2024 में जिसकी आखिरी जीत हासिल की थी।

एक-एक बार खिताब जीतने वाली टीम का नाम लें तो सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस ने इसमें सफलता हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *