स्पेन की टैल्गो ट्रेन दौड़ेगी मथुरा और पलवल के बीच

मथुरा।  स्‍पेन से लाई गई सेमी हाई स्‍पीड टैल्‍गो ट्रेन मथुरा और पलवल के बीच दौड़ेगी। इस ट्रेन के दूसरे ट्रायल के लिए ट्रैक पूरी तरह तैयार है। इस टैल्गो ट्रेन का तकनीकी वजहों से लंबे समय से ट्रायल टल रहा था।

talgo train

आगरा मंडल रेल प्रबंधक के पीआरओ भूपिंदर ढिल्लन ने बताया कि टैल्गो कोच ट्रायल के लि‍ए पूरी तैयारी कर ली गई है। स्‍पेन से लाई गई सेमी हाई स्‍पीड टैल्‍गो ट्रेन पहली बार इंडियन रेलवे ट्रैक पर 27 मई 2016 को दौड़ी। जब इसका ट्रायल बरेली में हुआ। ट्रेन ने सेंसर ट्रायल के तौर पर बरेली के इज्‍जतनगर स्‍टेशन से सफर शुरू किया, जो 30 किमी दूर देवरनियां पर खत्‍म हुआ था। ट्रायल के दौरान स्‍पेन से लाए गए ट्रेन के 5 कोचों में रेत के बोरे रखे गए थे।

 

ट्रेन के 3 मुख्‍य ट्रायल होने हैं जिसका पहला ट्रायल बरेली में हो चुका है। अब इसका दूसरा ट्रायल मथुरा-पलवल के बीच होगा। तीसरा और आखिरी ट्रायल दिल्‍ली और मुंबई के बीच होना है। ट्रायल के दौरान स्‍पीड 250 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *