दक्षिण अफ्रीका पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

 

प्रिटोरिया। अफ्रीकी महाद्वीप के चार अफ्रीकी देशों की यात्रा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान मोदी राष्ट्रपति जैकब जुमा और उप राष्ट्रपति क्रिल रामाफोसा से मुलाकात करेंगे।

दक्षिण अफ्रीका में पीएम मोदी प्रीटोरिया, जोहांसबर्ग , डरबन और पीटरमारिट्जबर्ग शहर जाएंगे। मोदी जोहान्सबर्ग में भारतीयों को संबोधित करेंगे करेंगे। पीटरमारिट्जबर्ग स्टेशन से पीएम मोदी ट्रेन की छोटी सी यात्रा करेंगे। इसी रूट पर महात्मा गांधी ने यात्रा की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने मोदी के प्रिटोरिया पहुंचने पर ट्वीट किया, ‘इतिहास के कदमों पर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अफ्रीकी दौरे के दूसरे चरण में प्रिटोरिया पहुंचे।’ उन्होंने लिखा, ‘अंतरराष्ट्रीय संबंध और सहयोग मामलों की मंत्री निकोआना मशाबाने तथा लघु उद्योग मंत्री लिंदिवे जुलु ने दक्षिण अफ्रीका में प्रधानमंत्री का स्वागत किया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *