शाहरुख-दीपिका एक बार फिर दर्शकों की हिट लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं। पठान फिल्म के बेशरम रंग गाने के इस बार दोनों की जोड़ी ने एक बार फिर से दिलों को लूट लिया है। फिल्म किंग से गाना तुम मिल जाए ने ऑर्मेक्स हार्टबीट्स पर टॉप 5 सॉन्ग्स ऑफ द वीक की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।
शाहरुख़ और दीपिका के गाने की हासिल इस उपलब्धि का अंदाज़ा सोशल मीडिया पर मची हलचल से लगाया जा सकता है। फैंस भी दीवाने होकर इसके हुकस्टेप को इंस्टाग्राम पर रीक्रिएट करने में जुटे हैं। यहाँ के अलावा भी ट्रैक सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड करता नज़र आ रहा है।
इस गाने को अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने मिलकर गाया है। गाने में शाहरुख और दीपिका ज़बरदस्त केमिस्ट्री बड़ी ही मनमोहक है। ‘तू मिल जाए’ के चार्ट में टॉप पर रहने और लोगों का दिल जीतने के साथ ही ‘किंग’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी लगातार बढ़ रहा है। जहाँ पठान के बेशरम रंग गाने के बाद शाहरुख-दीपिका की जोड़ी ने फिर धमाका किया है वहीँ चाहने वाले इस जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टॉप फाइव सॉन्ग्स ऑफ द वीक की लिस्ट में हालिया रिलीज फिल्म रामायण का जय-जय राम दूसरे, धुरंधर का गहरा हुआ तीसरे, रामायण का मंगल रंग चौथे और आगामी 27 नवंबर को रिलीज होने वाली आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म ये प्रेम मोल लिया का टाइटल सॉन्ग पांचवें नंबर पर है।
बताते चलें कि फिल्म किंग को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा करीना कपूर खान, सुहाना खान, अनिल कपूर, अरशद वारसी, अभय शर्मा और अभिषेक बच्चन समेत कई स्टार नजर आने वाले हैं। फिल्म इस 24 दिसंबर 2026 को सभी सिनेमा घरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।