विराट और अनुष्का मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब के आमंत्रण पर लन्दन पहुंचे

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आजकल लंदन में हैं और दोनों एफए कप फाइनल मैच में नजर आएंगे। मैनचेस्टर सिटी और मैनचेस्टर यूनाइटेड के बीच खेले जाने वाले इस मैच में दोनों को आमंत्रित किया गया है।

विराट और अनुष्का मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब के आमंत्रण पर लन्दन पहुंचे

क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड की अनुष्का शर्मा दोनों भारत के पावर कपल माने जाते हैं। दोनों की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इस समय दोनों लंदन में हैं और उनकी इस ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब ने आमंत्रित किया है। शनिवार को होने वाले फ़ाइनल के लिए ये दोनों मेहमान पहुँच चुके हैं। यह मैच लंदन के बेम्बले स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ कई वर्षों से खेल रही हैं।

अनुष्का शर्मा ने हाल ही में कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर अपना डेब्यू किया था जबकि विराट कोहली हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल में बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। अनुष्का शर्मा जल्द फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आनेवाली है। इस फिल्म में वह झूलन गोस्वामी की भूमिका में नजर आएंगी। दोनों कई ब्रांड्स का भी मिलकर प्रमोशन करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *