दिल्ली और करीबी इलाकों में हल्की से तेज़ बारिश के संकेत

देश की राजधानी और उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर बदलाव के संकेत दे रहा है। जिसके नतीजे में अगले कुछ दिन ताप्ती गर्मी और लू से राहत दिलाने वाले होंगे।

दिल्ली और करीबी इलाकों में हल्की से तेज़ बारिश के संकेत

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के इलाक़े चार जून तक खुशगवार मौसम का एहसास कराएँगे। साथ ही बिहर, झारखंड, पंजाब, मध्य प्रदेश में बारिश की बदौलत तापमान में कमी देखने को मिलेगी।

आज सुबह दिल्ली और आसपास के कई इलाक़ों में हलकी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक़ पूरी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश की भविष्यवाणी की गई है।इसके अलावा उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी अगले कुछ घंटों में बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक़ जून का महीना पूरे देश में सामान्य से कम बारिश के संकेत दे रहा है। इसके अलाव मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, ओडिशा जैसे राज्यों के साथ-साथ उत्तरी भारत के बड़े हिस्से में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है जिसके चलते तापमान में कमी आएगी और गर्मियों का असर कम रहेगा।

बीते दिन मंगलवार को उत्तराखंड के कई हिस्सों मेंतेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। यहाँ आज राज्य में अधिकतर तापमान 18 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक दर्ज हो सकता है। हिमाचल में भी मौसम कम तापमान के साथ अच्छा बना रहेगा। मौसम विभाग ने यहाँ भी 5 जून तक खुशगवार मौसम की जानकारी दी है। यहाँ के ज़्यादातर इलाक़ों में बारिश के साथ न्यूनतम तापमान 7 डिग्री जबकि अधिकतम 14 डिग्री तक जाने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *