आलिया भट्ट का एक और अचीवमेंट, गुची ने उन्हें इंडियन ग्लोबल एंबेस्डर बनाया

आलिया के इन अचीवमेंट्स में अब एक खास चीज जुड़ गई है और उन्होंने पॉपुलरटी का इतिहास रच डाला है।

आलिया भट्ट का एक और अचीवमेंट, गुची ने उन्हें इंडियन ग्लोबल एंबेस्डर बनाया

आलिया भट्ट इटैलियन फैशन हाउस गुची ने आलिया को अपना पहला इंडियन ग्लोबल एंबेस्डर बनाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आलिया अगले हफ्ते सियोल में होने वाले Gucci Cruise 2024 शो में ब्रांड की नयी ग्लोबल एंबेस्डर के रूप में नजर आएंगी। ऐसा पहली बार हुआ है जब गूची ने किसी भारतीय एक्ट्रेस को अपना ग्लोबल फेस बनाया है।

आलिया भट्ट को लग्जरी लेबल Gucci के न्यू फेस के रूप केवल इंडिया नहीं बल्कि ग्लोबल ब्रैंड एम्बेसडर के रूप में चुना गया है। इस सेलेक्शन के साथ ही आलिया ने इतिहास रच दिया है।

आलिया का स्वागत करने के लिए फैशन हाउस ने अपने ऑफिशल सोशल हैंडल पर पोस्ट शेयर की है। फैशन हाउस ने आलिया के फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ‘आलिया भट्ट हाउस की नई ग्लोबल एम्बेसडर बन गई हैं। इस मौके को चिन्हित करने के लिए एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और एंटरप्रेन्योर का Gucci Bamboo 1947 बैग के साथ फोटोशूट’।

​आलिया भट्ट भी इस अचीवमेंट से खासी उत्साहित हैं। इस खबर को अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए आलिया ने सोशल मीडिया पर कहा- ‘मैं गूची को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ग्लोबल स्टेज पर रिप्रेजेन्ट करते हुए गौरान्वित महसूस कर रही हूं। गूची की लेगेसी ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है। हम साथ मिलकर भविष्य में जो साटोरियल माइल्सटोन क्रिएट करेंगे, उन्हें लेकर मैं उत्साहित हूं।’

गुची एक इटैलियन लग्जरी फैशन हाउस है। ये हैंडबैग्स के अलावा रेडी-टू-वेअर, फुटवेअर, एक्ससरीज और होम डेकोरेशन से जुड़ी चीज़ें बनता है। इस ब्रांड की स्थापना 1921 में हुई थी। साल 2019 में इसका सालाना रेवेन्यू 86 हजार करोड़ रुपये से अधिक रहा था। दुनिया की कई नामी हस्तियां इस ब्रांड से जुड़ी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *