मोका आज भीषण चक्रवाती तूफान में बदलकर कई राज्यों में घनघोर पानी बरसायेगा

चक्रवाती तूफान ‘मोका’ तेज रफ़्तार से उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है। ये तूफान बांग्लादेश और म्यांमार से होता हुआ आगे बढ़ेगा। अनुमान है कि मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर आने तक यह भीषण चक्रवात में बदल जायेगा। इस बीच हवा की गति 150 से 175 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है।

मोका आज भीषण चक्रवाती तूफान में बदलकर कई राज्यों में घनघोर पानी बरसायेगा

मौसम विभाग के अनुसार इस तूफ़ान के प्रभाव से कई स्थानों पर तेज़ से औसत बारिश और ज़ोरदार हवाएं चने की उम्मीद है। अनुमान के मुताबिक़ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज घनघोर बारिश होने जबकि 13 और 14 मई को छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। यहाँ अंडमान सागर में 50-60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

त्रिपुरा और मिजोरम में 13 मई को अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश जबकि 14 मई को छिटपुट स्थानों पर घनघोर बारिश होने की उम्मीद के साथ सतर्क रहने की भी चेतावनी जारी की गई है। त्रिपुरा, मिजोरम तथा दक्षिण मणिपुर में 14 मई को 50-60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चलने की उम्मीद है।

नगालैंड, मणिपुर सहित दक्षिण असम के कई इलाक़ों में 14 मई को भारी बारिश होने का अनुमान है। ख़राब मौसम के चलते मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम के बदले प्रभाव से आज और कल अंडमान सागर में समुद्र की स्थिति बेहद खराब रहेने के संकेत मिले हैं। बंगाल की खाड़ी में भी समुद्र सहज नहीं रहेगा है। विभाग के अनुसार 14 मई से यहाँ समुद्री दशा में सुधार देखने को मिलेगा। इस बीच मछुआरों को सतर्क रहने और अंडमान सागर तथा बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है।

मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर में भूस्खलन की चेतावनी
मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। भारी बारिश के कारण कच्ची सड़क में दरारें आ गई हैं। छोटे पेड़ उखड़ गए हैं। केला, पपीता और खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *