नागालैंड और मेघालय में मतदान जारी

नागालैंड और मेघालय में आज 27 फरवरी को मतदान हो रहा है। इन दोनों राज्यों में प्रत्येक में 60 विधानसभा सीटें हैं लेकिन चुनाव दोनों ही राज्यों में 59 सीटों पर हो रहा।

नागालैंड और मेघालय में मतदान जारी

नागालैंड में एक सीट पर भाजपा निर्विरोध जीत गई है।मेघालय में एक उम्मीदवार की मृत्यु हो जाने के कारण सोहियोंग विधानसभा सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया है।

आज हो रहे विधानसभा चुनावों में नागालैंड के 13 लाख 9 हजार 651 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नागालैंड में कुल 13.9 लाख वोटर्स हैं। इनमे 6 लाख 56 हजार 35 महिलाएं हैं जबकि 6 लाख 53 हजार 616 पुरुष वोटर्स हैं। दूसरी ओर मेघालय में करीब 21 लाख 61 हजार 129 वोटर्स को वोट देंगे। यहाँ 10 लाख 92 हजार 396 महिलाएं हैं, जबकि 10 लाख 68 हजार 801 पुरुष हैं।

नागालैंड और मेघालय राज्यों की 60 में से 59 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *