ओपनिंग डे पर ‘दृश्यम 3’ तोड़ दिया शाहरुख खान की ‘पठान’ का रिकॉर्ड

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर फ़िल्मी पंडितों के लगाए क़यास सही साबित हुए। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही दिन 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और इसके साथ ही यह फिल्म अजय के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई।

‘दृश्यम 3’ को लेकर रिलीज से पहले ही इस तरह के रुझान आ रहे थे। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। ओपनिंग डे पर फिल्म के धमाकेदार कलेक्शन ने बॉक्स ऑफिस को कुछ उसी अंदाज़ में हिलाया, जैसा साल 2023 में शाहरुख खान की तीन रिलीज फिल्मों ने हिलाया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है। इसने ‘सिंघम अगेन’ और ‘सिंघम रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों को पहले दिन के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। साथ ही यह फिल्म साल 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म भी साबित हुई।

सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि ‘दृश्यम 3’ ने रात 10.30 बजे तक 66.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म को 15,735 शोज भी मिल चुके हैं। इसकी ऑक्यूपेंसी 59.0 प्रतिशत दर्ज की गई है जबकि फिल्म को अभी केवल हिंदी भाषा में ही रिलीज किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘दृश्यम 3’ ने शाहरुख खान की ‘पठान’ और ‘डंकी’ का भी पहले दिन के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट से मिलने वाली जानकारी में कहा गया है कि ‘पठान’ ने पहले दिन हिंदी, तमिल और तेलुगु सबका मिलाकर 57 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि इसका हिंदी कलेक्शन 55 करोड़ रहा था। फिल्म ‘डंकी’ की बात करें तो इसका देश में पहले दिन का कलेक्शन 29.20 करोड़ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *