मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर देशभर में प्रदर्शन करेगी आम आदमी पार्टी

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने शराब नीति घोटाले के केस में गिरफ्तार कर लिया है। मनीष सिसोदिया की रविवार की रात सीबीआई हेडक्वार्टर में बीती। आज सिसोदिया राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होंगे। उनकी गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने देशभर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर देशभर में प्रदर्शन करेगी आम आदमी पार्टी

उपमुख्यमंत्री की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में भाजपा के मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की बात कही है। ये प्रदर्शन 12 बजे से शुरू होगा।

सीबीआई के मुताबिक़ मनीष सिसोदिया को 19 फरवरी 2023 को जांच में सहयोग करने के लिए सीआरपीसी की धारा 41-A के तहत नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने एक सप्ताह का समय मांगा। इसी क्रम में 26 फरवरी को उनसे पूछताठ की गई। बताया जा रहा है जांच में सहयोग नहीं किये जाने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया और आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी की ओर से विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। थानाध्यक्षों सहित थाना पुलिस को सचेत रहने के आदेश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *