बर्लिन फिल्म फेस्टिवल: 8 साल की स्पेनिश एक्ट्रेस ने जीता अवॉर्ड

8 साल की स्पेनिश एक्ट्रेस सोफिया ओटेरो ने बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीत ने के साथ ही साड़ी दुनिया में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा लिया है। 

बर्लिन फिल्म फेस्टिवल: 8 साल की स्पेनिश एक्ट्रेस ने जीता अवॉर्ड

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोफिया ओटेरो को स्पेनिश फिल्म 20000 स्पीशीज ऑफ बीज़ में उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

सोफिया के लिए ये बेहद उत्साह भरे पल थे। इस मौके पर सोफिया ओटेरो हैरानी जताते हुए गदगद हो गईं।

इस अवसर पर नन्ही स्पेनिश अदाकारा ने पत्रकारों से बात की। एक जवाब में सोफिया ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं और पूरी जिंदगी अभिनय करना चाहती हूं।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक सोफिया ओटेरो फिल्म में एक 9 साल की बच्ची का किरदार निभा रही हैं, जो पैदा तो लड़का होता है, लेकिन खुद को लड़की समझती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *