हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी

हिमाचल प्रदेश में नई सरकार चुनने के लिए 68 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे।

हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी

हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह 08 बजे शुरू हो गया है और ये शाम 05 बजे तक चलेगा। इस बार प्रदेश के 55,92,828 मतदाता अपने मत अधिकार से 412 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 24 महिलाएं भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक़ हिमाचल प्रदेश के कुल मतदाताओं में 67559 सेवा मतदाता, 22 प्रवासी भारतीय मतदाता जबकि 5525247 आम मतदाता हैं। यहाँ पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। राज्य में महिलाओं की संख्या 2854945 तथा पुरुष 2737845 है जबकि 38 वोटर थर्ड जेंडर से हैं। उन प्रवासी मतदाताओं को वोट डालने के लिए मूल पासपोर्ट दिखाना होगा जिन्हे पासपोर्ट विवरण अनुसार जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मतदाता सूचियों में शामिल किया गया है।

अभी तक राज्य में कांग्रेस और बीजेपी की सीधी टक्कर थी, लेकिन अब आम आदमी पार्टी के शामिल होने से मामला त्रिकोणीय हो गया।
हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हुआ।
यहाँ का चुनावी इतिहास देखें तो लगभग हर सीट पर पांच साल में यहाँ विधायक बदल जाते हैं, जिनमें ज्यादातर एससी और एसटी समुदाव वाली सुरक्षित सीटें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *