पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जाने अपने शहर का रेट

आज सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल के दाम जारी किये गए हैं। इस सूची के अनुसार महानगरों में पेट्रोल- डीजल की कीमत स्थिर देखने को मिली जबकि छोटे शहरों में इनकी कीमत में मामूली बदलाव है। लखनऊ में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.57 और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।

पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जाने अपने शहर का रेट

इस समय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये में तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता के दाम देखें तो पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है जबकि चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.73 रुपये तथा डीजल के लिए 94.33 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।

जिन शहरों में आज पेट्रोल तथा डीजल के दाम में बदलाव देखने को मिला वह इस तरह हैं-

  • लखनऊ में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.57 और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।
  • नोएडा में प्रति लीटर पेट्रोल 96.64 रुपये तथा डीजल 89.82 रुपये में है।
  • गुरुग्राम में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.77 रुपये और डीजल 89.65 रुपये प्रति लीटर है।
  • पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
  • जयपुर में पेट्रोल प्रति लीटर 108.67 रुपये और डीजल 93.89 रुपये प्रति लीटर है।

सरकारी तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के दाम प्रतिदिन सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं। ऐसा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों की समीक्षा के बाद किया जाता है जिसमे इसकी ढुलाई तथा केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए टैक्स आदि शामिल होते हैं।

यदि आप घर बैठे अपने या किसी दूसरे शहर के डीज़ल-पेट्रोल के दाम जाना चाहते हैं तो इंडियन आयल की वेबसाइट आपको ये सुविधा देती है। पेट्रोल डीज़ल का डैम जाने के लिए RSP <स्पेस> पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस करके भी पेट्रोल-डीजल का दाम जाना जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *