वीर महान ने 80 सेकेंड में फ्रैंक लोमैन को किया परास्त

डब्लूडब्लूई में भारतीय पहलवान वीर महान का इस सामना स्थानीय पहलवान फ्रैंक लोमैन से हुआ। वीर ने फ्रैंक को मात्र 80 सेकेंड में परास्त कर दिया। शुरुआत में वीर विपक्षी पहलवान पर हावी हुए लेकिन फ्रैंक ने उन पर वार किया तो गुस्साए वीर ने फ्रैंक को जकड़। इस का अंजाम फ्रैंक की हार पर जा कर ख़त्म हुआ।

Image

डब्लूडब्लूई में वीर कई दिग्गज पहलवानों को हरा चुके हैं, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से उनका मुकाबला स्थानीय पहलवानों से हो रहा है और वो आसानी से जीत रहे हैं। विपक्षी पहलवान फ्रैंक लोमैन शुरुआत से ही वीर के दबाव में आ गए थे। मैच की शुरुआत से ही वीर महान ने आक्रामक रुख अपनाते हुए पहले फ्रैंक को लगातार दो स्लैम दिए, लेकिन फ्रैंक ने एल्बो हिट करते हुए खुद को छुड़ा लिया और वीर को बिग बूट दिया। जवाब में वीर ने फ्रैंक को बिग साइड स्लैम दिया। साथ ही उन्हें रिंग के किनारे पटक दिया। वीर इसके बाद फ्रैंक पर हमला करते रहे और आखिरकार हावी होकर उन्हें हरा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *