संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन

संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे और पिछले छह महीने से किडनी की समस्या से पीड़ित होने के कारण डायलिसिस पर थे।

संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन

पंडित शिव कुमार शर्मा का 15 मई को कॉन्सर्ट होने वाला था। शिव कुमार शर्मा और हरि प्रसाद चौरसिया की जुगलबंदी का संगीत के रसिया बड़ी बेसब्री से इन्तिज़ार कर रहे थे। मगर इस इवेंट से कुछ दिन पहले ही शिव कुमार शर्मा के निधन से एक महान कलाकार का स्थान खली हो गया।

पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है कि पंडित शिवकुमार शर्मा जी के निधन से हमारी सांस्कृतिक दुनिया पर गहरा प्रभाव पड़ेगा है। उन्होंने संतूर को विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाया। उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करता रहेगा। मुझे उनके साथ अपनी बातचीत अच्छी तरह याद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।

भारतीय संगीतकार पंडित शिव कुमार शर्मा का सिनेमा जगत में अहम योगदान रहा। बॉलीवुड में ‘शिव-हरी’ नाम से मशहूर शिव कुमार शर्मा और हरि प्रसाद चौरसिया की जोड़ी ने कई सुपरहिट गानों में संगीत दिया था। फिल्म ‘चांदनी’ के लिए इनका तैयार गीत ‘मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां’ बेहद लोकप्रिय रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *