राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा कर रहे हैं आरोपों की बौछार

जयपुर 09 अप्रैल : राजस्थान में तीन स्थानों पर हो रहे उपचुनाव में मंहगाई , बेरोजगारी एवं कानून व्यवस्था को लेकर सत्तारुढ कांग्रेस तथा प्रमुख विपक्षी दल भाजपा आमने सामने है।

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा कर रहे हैं आरोपों की बौछार

सत्तारूढ कांग्रेस जहां मंहगाई , बेरोजगारी को लेकर केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है वहीं भाजपा इसके लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार मानती है। कांग्रेस ने गैस एवं पेट्रोल के बढते दामों को मंहगाई का जिम्मेदार बताया है।

भाजपा बिजली, पानी के दाम बढने पर मंहगाई बढने का आरोप लगा रही है। इस सबके बीच किसान आंदोलन भी उपचुनाव का मुद्दा बना हुआ है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा किसानों पर दमन को मुद्दा बना रहे है। भाजपा ने कानून व्यवस्था को भी मुद्दा बनाया है तथा राष्ट्रीय महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग से दखल की मांग भी कर चुकी है।

भाजपा का कहना है कि कांग्रेस ने रोजगार के मामले में चुनाव घोषणा पत्र के वायदे को पूरा नहीं किया जबकि कांग्रेस का कहना है कि केन्द्र में भाजपा सरकार ने रोजगार के अवसर ही खत्म कर दिये।

भाजपा रोजगार को लेकर भी कांग्रेस को घेरने का प्रयास कर रही है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस ने रोजगार के मामले में चुनाव घोषणा पत्र के वायदे को पूरा नहीं किया जबकि कांग्रेस का कहना है कि केन्द्र में भाजपा सरकार ने रोजगार के अवसर ही खत्म कर दिये।

कोरोना की रोकथाम के लिए वैक्सीन को लेकर भी आरोप प्रत्यारोप तेज हो गये है। भाजपा ने वैक्सीन की भरपूर मात्रा का दावा करते हुए आरोप लगाया है कि लोगों को वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *