रेप केस दोषी की पत्नी को भाजपा ने पचांयत चुनाव में बनाया उम्मीदवार

उन्नाव: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जिले में 51 जिला पंचायत सीटों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रत्याशियों की सूची में रेप केस में दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सिंह सेंगर का भी नाम है।

रेप केस दोषी की पत्नी को भाजपा ने पचांयत चुनाव में बनाया उम्मीदवार

संगीता सिंह सेंगर निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। इस बार फिर उन्होंने फतेहपुर 84 तृतीय क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।

उन्नाव रेप केस में कुलदीप सिंह सेंगर को सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी। इस समय कुलदीप सिंह सेंगर तिहाड़ जेल में बंद हैं। कुलदीप सिंह सेंगर की विधानसभा सदस्यता भी सजा होने के बाद निरस्त कर दी गई थी।

पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर जब सपा में थे, तो उनकी पत्नी संगीता सेंगर जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर चुनाव में विजयी हुईं थीं। इस बीच कुलदीप सिंह सेंगर ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा और बांगरमऊ सीट से विधायक बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *