अहमदाबाद के एक स्कूल में लगी भीषण आग

अहमदाबाद,09 अप्रैल : गुजरात में अहमदाबाद शहर के कृष्णानगर क्षेत्र में शुक्रवार को एक स्कूल में अचानक भीषण आग लग गयी। आग में हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अहमदाबाद के एक स्कूल में लगी भीषण आग

अग्निशमन विभाग के कर्मी ने बताया कि अंकुर इंटरनेशनल स्कूल में पूर्वाह्न आग लग गयी। सूचना मिलते ही दमकल की 20 गाड़ियों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे।

दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। स्कूल बंद होने के कारण वहां छात्र नहीं थे लेकिन स्कूल में काम कर रहे आग में फंसे तीन श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

एक अन्य घटना सैजपुर बोघा इलाके के भावना रो हाउस में अपराह्न कमलेशभाई के मकान में हुयी। जहां किसी कारण से आग लग गयी। सूचना पाते ही दमकल कर्मी दमकल की एक गाड़ी के साथ मौके पर पहुंच गए और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया।।

पुलिस मामले दर्ज करके आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *