पीजीआई में इलाज न मिलने पर नर्स के बच्चे की मौत, सुबह से काम बंद

लखनऊ: एसजीपीआई में नर्स के बच्चे की उचित सुविधा न मिलने से मौत हो गई है। इस घटना से आक्रोशित नर्सों का बहिष्कार कर दिया है। इन हालत में मरीज़ों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्टाफ नर्सेज एसोसिएशन ने निदेशक से मिलकर कार्रवाई की मांग की।

 पीजीआई में इलाज न मिलने पर नर्स के बच्चे की मौत, सुबह से काम बंद

एसपीजीआई की डायलिसिस यूनिट में तैनात नर्स सविता अपने सात माह के बच्चे के इलाज के लिए घंटों गिड़गिड़ाती रहीं। सही सुविधा न मिलने से बच्चे की मौत हो गई। इससे आक्रोशित डायलिसिस व पीडियाट्रिक गैस्ट्रो की नर्सेज सहित अन्य स्टाफ ने आज सुबह की शिफ्ट में काम करने से इंकार कर दिया। काम बंद होने के समय चालीस से अधिक मरीज डायलिसिस के इंतजार में थे।

स्टाफ नर्सेज एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा शुक्ला, महामंत्री सुजान सिंह, वीरेंद्र सिंह, अनीता सिंह तथा डायलसि यूनिट के अलावा नर्सेज और स्टाफ ने प्रशासनिक भवन पहुंचकर निदेशक से मामले में दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विभाग प्रमुख प्रो. नरायान प्रसाद ने कर्मचारियों से वार्ता करके बहिष्कार को खत्म करने की बात कही है। निदेशक ने मामले में एक समिति का गठन कर दिया है, दोषियों पर एक्शन लेने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *