आज ही के दिन पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन में विश्व चैंपियन बने

इतिहास के झरोखे से आज का दिन

आज ही के दिन पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन में विश्व चैंपियन बने

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 मार्च की प्रमुख घटनाएं –
1399 – दिल्ली सहित उत्तर भारत में मारकाट मचाने के बाद तैमूर लंग ने सिन्धु नदी पार की।
1669 – इटली में एटना ज्वालामुखी फटने से 15 हजार लोगों की मौत।
1689- औरंगजेब ने शिवाजी के पुत्र संभाजी की हत्या की।
1881- रामनाथ टैगोर की प्रतिमा कलकत्ता (अब कोलकाता) के टाउन हॉल में स्थापित की गयी।
1895- स्पेन के जहाज रीना रीगेंटा के जिब्राल्टर में डूबने से 400 यात्रियों की मौत।
1915 – क्रिकेट खिलाड़ी विजय हजारे का जन्म।
1917- ब्रिटिश फौजों ने बगदाद पर कब्जा किया।
1918- मास्को रूस की राजधानी बनी।
1948- देश के पहले आधुनिक पोत जल उषा का विशाखापत्तनम में जलावतरण।
1963- सोमालिया ने ब्रिटेन के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
1978- इजरायली शहर तेल अवीव में आतंकवादी हमले में 45 लोगों की मौत।
1981- चिली में संविधान लागू हुआ, राष्ट्रपति आगस्तो पिनोशे का दूसरा कार्यकाल शुरु।
1990 – लिथुआनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1999 – इंफोसिस नेस्डैक स्टाक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी।
2001 – पुलेला गोपीचंद बैडमिंटल में विश्व चैंपियन बने
2004- स्पेन की राजधानी मेड्रिड में रेल नेटवर्क पर हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट में 191 लोगों की मौत।
2007- सुनिता चक्रवर्ती ने कोलकता से वाघा तक के 2,012 किलोमीटर के सफर को रिवर्स गियर में गाड़ी चलकर सात दिनों में पूरा किया।
2008- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एंडेवर ने 2008 में अंतरिक्ष स्टेशन की ओर उड़ान भरी।
2011 – जापान में भूकंप और सुनामी से हजारों लोग मारे गए और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र हादसा हुआ।
2014- माइग्रेन के सिरदर्द के उपचार के लिए अमेरिका फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने एक इलेक्ट्रिक तंत्रिका उत्तेजक उपकरण को मंजूरी दी।
2016- ब्रिटेन के गायक कीथ एमर्सन का निधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *