दुर्घटनाग्रस्त मिग-29 के पायलट निशांत सिंह का शव मिला

नयी दिल्ली 07 दिसंबर : नौसेना की ओर से सोमवार को जानकारी मिली कि मिग-29 (के) के पायलट निशांत सिंह का शव बरामद कर लिया गया है।

नौसेना के एक प्रवक्ता के मुताबिक़ – “भारतीय नौसेना ने मिग -29 (के) के लापता पायलट कमांडर निशांत सिंह का शव समुद्र तल में 70 मीटर की गहरायी से बरामद कर लिया है। श्री सिंह का शव व्यापक खोजबीन के बाद गोवा तट से 30 मील दूर से बरामद किया गया है। विमान 26 नवंबर को अरब सागर के ऊपर उड़ते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।”

रूस में निर्मित मिग -29 (के) जेट ने विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य से उड़ान उड़ान भरने के बाद 26 नवंबर को शाम लगभग पांच बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान में सवार एक पायलट को बचा लिया गया था भरपूर कोशिश के बावजूद श्री निशांत सिंह का पता नहीं चल पाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *