‘किंग’ के पोस्टर से ही शाहरुख़ खान ने फैंस के एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है

शाहरुख खान की आनेवाली फिल्म ‘किंग’ का पोस्टर सामने आ गया है। पोस्टर में उन्हें बड़े ही ख़ास मेकउप के साथ काफी दमदार अंदाज़ में देखा जा सकता है।

आज 27 अक्टूबर को मेकर्स ने ‘किंग’ का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। शाहरुख खान इससे पहले साल 2023 तक तीन फिल्मों में नज़र आए थे। ये तीनों ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ थीं और इनमें से दो ब्लॉकबस्टर जबकि एक हिट हुई थी।

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के इस नए पोस्टर ने माहौल में तहलका मचा दिया है। एक्शन के साथ रोमांस की झलक देते इस पोस्टर में शाहरुख़ ने होठों में गुलाब दबा रखा है। साथ ही अपनी नज़रों से कहर बरपाते शाहरुख खान बिल्कुल ही अलग और जबरदस्त एक्शन मोड में नज़र आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर-‘आज फिर याद आया… कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ लिख कर उन्होंने अपने फैंस का पूरा ध्यान बटोरने में कोई कसार नहीं छोड़ी है।

वहीँ फिल्म ‘किंग’ की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान पहली बार स्क्रीन शेयर करती नज़र आएंगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा, राघव जुयाल और जयदीप अहलावत भी ख़ास किरदारों में हैं।

साल 2023 के बाद एक माहौल बना था कि अब किंग खान बड़े परदे पर नज़र। बीच उनके बच्चे सुहाना और आर्यन भी सिल्वर स्क्रीन पर अपनी जगह बनाते दिखे। ऐसे में फैंस सुपरस्टार की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि सिद्धार्थ आनंद द्वारा डायरेक्टेड और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मरफ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस, ‘किंग’ दुनिया भर के सिनेमाघर में क्रिसमस के मौके पर यानी 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *