भोपाल में कोरोना के 315 नए मरीज, मृत्यु का आंकड़ा 533

भोपाल 08 दिसंबर : भोपाल जिले में कोरोना के 315 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों मरीज़ों की संख्या बढ़कर 34,525 पहुँच गयी है।

जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक़ कल 2469 सैंपल की जांच की गई जिनमे 315 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही 302 व्यक्ति स्वस्थ हुए। फिलहाल स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 30,871 हो गयी है।
भोपाल में अब तक कोरोना से 533 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक ऐहतियाती दिशानिर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *