कनाडा को इसी माह मिलेगी फाइजर वैक्सीन की ढाई लाख डोज

ओटावा 08 दिसंबर : कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने बताया है कि दिसंबर के अंत तक फाइजर और बायोएनटेक निर्मित कोविड-19 के 2,49,000 टीके उनके देश को मिल सकेंगे।

श्री ट्रूडो ने संवाददाताओं को जानकारी दी कि फाइजर के साथ वैक्सीन की जल्द आपूर्ति के लिए एक समझौता किया गया है। जिसके तहत दिसंबर के अंत तक फाइजर और बायोएनटेक के वैक्सीन के 2,49,000 टीके उपलब्ध होंगे। प्रधानमंत्री ट्रुडो ने कहा कि वर्ष 2020 के अंत से पहले 1,24,500 कनाडा निवासियों का टीकाकरण किया जाएगा। फाइजर टीका लोगों को दो बार में लगाया जाएगा।

प्रधानमंत्री के अनुसार टीके को पहले शहरी क्षेत्रों में उच्च जोखिम वाले समूहों में लगाया जाएगा। उन्हेांने फाइजर वैक्सीन खुराक को रखने संबंधी चुनौतियों का हवाला देते हुए यह भी कहा कि इसे शून्य से नीचे 80 डिग्री सेल्सियस पर भंडारण करने की आवश्यकता होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *