अमेरिका में टिक टॉक पर पाबंदी वाले ट्रम्प प्रशासन के फैसले पर रोक

वाशिंगटन 08 दिसंबर : अमेरिका में एक संघीय जज ने वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिक टॉक पर पाबंदी लगाने के ट्रम्प प्रशासन के फैसले पर रोक लगा दी है।

चाइनीज कंपनी बाइट डांस के इस मामले में अदालत के दस्तावेज में सोमवार को बताया गया, “टिक टॉक ऐप पर प्रतिबंध को प्रभावी होने से रोकने से लिए प्रारम्भिक निषेधज्ञा जारी किया जाता है। इस मेमोरेंडम ओपिनियन के साथ एक ऑर्डर दिया जाएगा। “जज के मुताबिक़ ट्रम्प प्रशासन ने अपने अधिकार के परे टिक टॉक को प्रतिबंधित किया साथ ही इसके कार्य को मनमाना तथा डरावना करार दिया।

उल्लेखनीय है कि ट्रम्प प्रशासन ने चीन सरकार द्वारा अमेरिकी नागरिकों के डाटा की चोरी करने का लगाने के साथ टिकटॉक पर पाबंदी लगाने की घोषणा की थी। अमेरिका में टिकटॉक पर प्रतिबंध 20 सितंबर से प्रभावी होना था, लेकिन बाद में प्रशासन ने कंपनी को अपनी सम्पत्तियों को बेच कर अमेरिका से जाने का आदेश दिया, जिसके कारण इसमें देरी हुयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *