पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू, जल्द आएंगे परिणाम

जयपुर 08 दिसम्बर : राजस्थान के 21 जिलों के 636 जिला परिषद सदस्यों और 4371 पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए चुनाव की मतगणना आज होगी।

चार चरणों में होने वाले इन चुनाव की गड़ना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला मुख्यालयों पर सुबह नौ बजे शुरू हुई।

जानकारी के अनुसार सभी 21 जिला मुख्यालयों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से कराये जाने से परिणामों के शीघ्र जारी होने की उम्मीद है। चार चरणों में हुए चुनाव में 636 जिला परिषद सदस्यों के लिए 1778 उम्मीदवार और 4371 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 12663 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए चार चरणों में 23 नवंबर, 27 नवंबर, एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान कराया गया था। मतगणना के बाद प्रधान और प्रमुख का चुनाव 10 दिसंबर और उप प्रधान या उप प्रमुख का 11 दिसंबर को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *