आगरा में आंधी-तूफान से भारी नुकसान, 3 लोगों की मौत, ताजमहल के मुख्य मकबरे की रेलिंग टूटी

उत्तर प्रदेश के आगरा में आंधी-तूफान से भारी नुकसान हुआ है। तीन लोगों और कई जानवरों की मौत हो गई है। इसके साथ ही ताजमहल के मुख्य मकबरे की रेलिंग टूट गई है। पेड़ उखड़ गए हैं, कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

यूपी के आगरा के एसडीएम योगेंद्र कुमार ने बताया, “आंधी-तूफान में 3 लोगों और कई जानवरों के मरने की सूचना है। कुछ घरों के नुकसान की भी सूचना है। हम सर्वे करा रहे हैं जो भी नुकसान हुआ है उसका संबंधित व्यक्तियों को मुआवजे का भुगतान करेंगे। मृतकों के परिवार को हम आज ही 4-4 लाख रुपये का भुगतान करेंगे।”

उत्तर प्रदेश के आगरा में कल तेज आंधी-तूफान, बारिश से ताजमहल के मुख्य मकबरे की रेलिंग टूट गई। पेड़ उखड़ गए, कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया, “ताजमहल के पश्चिमी गेट और बगीचे को काफी नुकसान हुआ है। पीछे की तरफ मार्बल की रेलिंग,लाल बलुआ पत्थर की 2 जाली क्षतिग्रस्त हो गई है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *