एनआरसी लाने की कोई योजना नहीं है : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बताया कि मौजूदा रुख में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) लाने की कोई योजना नहीं है। इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में अमित शाह ने कहा कि एनआरसी अभी तक नहीं आया है और इसे लाने की कोई बात नहीं है।

आजतक के खास कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 6 साल से देश आगे बढ़ रहा है. साल 2014 में तीन बिंदुओं पर काम शुरू किया गया.

उन्होंने कहा कि सबसे पहले 60 करोड़ गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम शुरू किया गया, दूसरा देश के अर्थतंत्र को मजबूत करने के लिए 5 ट्रिलियन डॉलर का लक्ष्य रखा गया और तीसरा देश की आतंरिक और बाहरी सुरक्षा को मजबूत करने पर बल दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *