उत्तराखंड के जंगलों में आग, 71 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन बर्बाद

देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई जारी है और लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है।लेटेस्ट ली पर छपी खबर के अनुसार, देश के बाकी राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी कोविड-19 (COVID-19) के मामले बढ़ रहे हैं, इस बीच यह राज्य एक और त्रासदी से घिर गया है।

दरअसल, पिछले चार दिनों से उत्तराखंड जल रहा है। आसमान से बरसती आग और बढ़ते तापमान के कारण उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं।

यहां जंगलों में आग की 45 से भी ज्यादा घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिसके चलते 71 हेक्टेयर से अधिक जमीन बर्बाद हो गई है।

जंगल में लगी आग के कारण जंगलों में रहने वाले वन्यजीवों के जीवन पर संकट मंडरा रहा है। पिछले साल इसी तरह के जंगल की आग ने अल्मोड़ा, नैनीताल, टिहरी, देहरादून और हल्द्वानी में सैकड़ों हेक्टेयर भूमि को नष्ट कर दिया था।

कुमाऊं क्षेत्र में आग की कम से कम 21 घटनाएं सामने आई हैं, जबकि गढ़वाल क्षेत्र में जंगल में आग की 16 घटनाएं दर्ज की गई हैं।

अनरक्षित वन क्षेत्र में जंगल की आग की नौ घटनाएं देखी गईं. खबरों के मुताबिक, जंगल में आग लगने से दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। इस बीच उत्तराखंड के जंगल की आग की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *