आज भी काम कर रहा है जापान का अनोखा अंडरवाटर पोस्ट बॉक्स

जापान के वाकायामा प्रीफेक्चर में सुसामी खाड़ी के समुद्र में एक अनोखा पोस्ट बॉक्स लगा है, जहाँ से चिट्ठियाँ भेजने के लिए आपको समुद्र की तलहटी में जाना पड़ता है। यहाँ हर साल औसतन 2,000 से ज्यादा पत्र और पोस्टकार्ड सफलतापूर्वक भेजे जाते हैं।

वर्तमान में जापान के वाकायामा प्रांत की सुसामी खाड़ी में स्थित अंडरवाटर पोस्ट बॉक्स पूरी तरह से काम कर रहा है। इसे दुनिया का सबसे गहरा पानी के अंदर का पोस्टबॉक्स माना गया है। सुसामी अंडरवाटर पोस्ट ऑफिस 1999 से चालू है और यहाँ से हर साल 1,500 से ज़्यादा चिट्ठियाँ भेजी जाती हैं।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस अनोखे पोस्ट बॉक्स को टूरिस्ट के लिए ज़रूर देखने लायक बताया गया है। गौरतलब है कि यह पोस्ट बॉक्स असल में एक आम पोस्ट बॉक्स है, जो समुद्र की तलहटी में मज़बूती से लगा है। पोस्टबॉक्स को हर दिन एक खास चाबी की मदद से खोला जाता है। जंग से बचाने के लिए अंडरवाटर बॉक्स को साल में दो बार मेंटेन भी किया जाता है।

गिनीज़ वोर्ल्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह पोस्टबॉक्स जापान के वाकायामा प्रांत में सुसामी खाड़ी (Susami Bay) के समुद्र तल में 10 मीटर (करीब 33 फीट) की गहराई में स्थित है। सबसे गहराई में स्थित पानी के नीचे के पोस्टबॉक्स के रूप में इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।

यहाँ से पत्र भेजने के लिए सामान्य कागजों के बजाय वाटरप्रूफ पोस्टकार्ड और खास स्याही का उपयोग किया जाता है। जापान पोस्ट ने इसे ऑफिशियली चिट्ठियाँ भेजने और पाने वाले पोस्ट बॉक्स के तौर पर मान्यता दी है, और इसे टूरिज्म को बढ़ावा देने और ज़्यादा टूरिस्ट को अट्रैक्ट करने के लिए लॉन्च किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *