गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने आज के लिए जारी किया अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटे तक लू का कहर जारी रहने की अनुमान जताया है। विशेषकर उत्तर और मध्य भारत के इलाके ज्यादा झुलसेंगे। बुधवार को भी कई जगहों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के निकटवर्ती आंतरिक हिस्सों और मैदानी भागों में जारी शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण अभी चल रही लू के अगले 24 घंटे तक जारी रहने की आशंका है। उसने कहा कि विदर्भ, पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग जगह पर भीषण लू चलने की आशंका है। उसने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों तथा पंजाब, बिहार, झारखंड, ओडिशा, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा, तेलंगाना के सुदूर इलाकों और कर्नाटक के उत्तरी आतंरिक इलाकों में अगले 24 घंटे तक लू चलने की आशंका है।

आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ से 29 और 30 मई को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना भी है। वहीं दक्षिणपश्चिम मानसून भी प्रगति कर रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून बंगाल की खाड़ी के कुछ इलाकों, अंडमान सागर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह की ओर आगे बढ़ा है। मालदीव-कोमोरिन इलाके में भी मानसून के प्रगति के अनुकूल स्थितियां हैं। दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी में इलाकों में भी अगले 48 घंटों में मानसून सक्रिय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *