मोदी सरकार की पाकिस्तान और कश्मीर नीति असफलः कांग्रेस

जम्मू। कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की सबसे बड़ी असफलता उसकी पाकिस्तान और कश्मीर नीति रही है।


जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने मोदी सरकार की पाकिस्तान और कश्मीर नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान और कश्मीर पर अपनायी गयी कभी गरम कभी नरम की नीति पूरी तरह से असफल रही है। इसके कारण सीमा पर और कश्मीर में बड़ी संख्या में जवानों और आम नागरिकों को अपना बलिदान देना पड़ा है।

 

उन्होंने कहा, पाकिस्तान और कश्मीर पर सरकार की यू टर्न नीति, खासकर खराब हालात होने के बावजूद संघर्ष विराम की एकतरफा घोषणा और बातचीत की इच्छा जाहिर करना सरकार की असफलता है। भाजपा सरकार की नीति अस्पष्ट है और इसमें स्थिरता का अभाव है।

 

शर्मा ने कहा कि सेना और सुरक्षा बलों के 374 जवानों को अपना बलिदान देना पड़ा। नियंत्रण रेखा पर 3000 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ और बड़ी संख्या में आम नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। नियंत्रण रेखा पर आम नागरिकों की पीड़ा, संघर्ष विराम उल्लंघन और सेना व सुरक्षा बलों के जवानों के बलिदान ने पिछले आंकड़ों की तुलना कहीं अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *