मुख्य चुनाव आयुक्त ने मोदी का चुकाया एहसान: भारद्धाज

नई दिल्ली। चुनाव आयोग द्वारा लाभ के पद के मामले में आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने की सिफारिश राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को भेजे जाने से संबंधित मीडिया रिपोर्टों पर पार्टी विधायक सौरभ भारद्धाज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

 

भारद्धाज ने इसपर मुख्य चुनाव आयुक्त एके ज्‍योति पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वे ऐसा करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एहसान चुका रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि ज्‍योति गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी है। वह मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से 23 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के संबंधित 20 विधायकों का पक्ष एक बार भी सुनने की कोशिश नहीं की। वह मुख्य चुनाव आयुक्त बनाए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एहसान चुका रहे हैं।

 

सच तो यह है कि आप के जिन विधायकों को लाभ के पद लेने का दोषी माना जा रहा है उन्होंने न तो कोई लाभ का पद लिया, न एक रुपया लिया और न ही कोई गाड़ी ली। चुनाव आयोग ने लाभ के पद के मामले में आप के 20 विधायकों के बारे में अपनी सिफारिशें राष्ट्रपति को भेज दी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जिसमें आयोग ने इन विधायकों को विधान सभा की सदस्यता के अयोग्य करार दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *