चुनाव आयोग कभी इतना नीचे नहीं गिराः आप

नई दिल्ली। चुनाव आयोग द्वारा अपने 20 विधायकों को कथित तौर पर लाभ के पद पर काबिज रहने के कारण अयोग्य घोषित किये जाने की अनुशंसा से नाराज आम आदमी पार्टी ने आज कहा कि आयोग इतना नीचे कभी नहीं गिरा था।

पार्टी नेता आशुतोष ने ट्वीट किया, निर्वाचन आयोग को पीएमओ का लेटर बॉक्स नहीं बनना चाहिए। लेकिन आज के समय में यह वास्तविकता है।

 

पत्रकारिता छोड़ राजनीति में उतरने वाले आशुतोष ने कहा, रिपोर्टर के तौर पर चुनाव आयोग कवर करने वाला मेरा जैसा व्यक्ति कह सकता है कि निर्वाचन आयोग कभी इतना नीचे नहीं गिरा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *