स्टीव जॉब्स की स्पोटर्स कार 25 करोड़ तक में हो सकती है नीलाम

देहली. स्टीव जॉब्स की स्पोटर्स कार 25 करोड़ तक में हो सकती है नीलाम. एप्पल कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स की शानदार बीएमडब्ल्यू स्पोटर्स कार 400,000 डॉलर तक में नीलाम होने की उम्मीद है.
सोथबाई ऑक्शन हाउस ने कहा कि ओरेकल के सीईओ लैरी एलीसन ने जॉब्स को यह कार खरीदने के लिए प्रात्साहित किया था. हालांकि कारों को ले कर उनके शौक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन जर्मन ऑटो मोबाइल्स और उनके डिजाइनों के प्रति जॉब्स की विशेष रुचि थी.
उनके पास बीएमडब्ल्यू मोटरसाइकिलें और मर्सिडीज-बेंज एसएलएस थीं. पीटीआई के मुताबिक, जॉब्स ने अक्टूबर 2000 में यह कार खरीदी थी और 2003 तक यह कार उन्हीं के पास थी. यह नीलामी छह दिसंबर को होगी.
जॉब्स जिन्होंने बनाया था ‘एप्पल’
आपको बता दें कि एप्पल के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स का 2011 में निधन हो गया था. जॉब्स ने 1976 में अपने घर के गैराज में स्टीव वोज्नियाक के साथ एप्पल की शुरूआत की थी और एप्पल दो तथा मैसिनटोश कंप्यूटर्स का विकास किया. उन्होंने कंपनी के निदेशक मंडल के साथ विवाद के चलते 1985 में कंपनी छोड़ दी. अगले वर्ष उन्होंने नैक्स्ट कंप्यूटर की स्थापना की. 1986 में उन्होंने लुकासफिल्म के कंप्यूटर ग्राफिक्स डिवीजन को खरीद लिया और इसे एक स्वतंत्र एनीमेशन स्टूडियो पिक्सर के तौर पर फिर से स्थापित किया. करीब एक दशक बाद 1996 में एप्पल ने नैक्स्ट को खरीद लिया और जॉब्स को एप्पल में वापिस लाया गया. 1997 से जॉब्स ने कंपनी के सीईओ के तौर पर काम शुरू किया.

 

 

http://www.naqeebnews.com

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *